भारत
दर्दनाक खबर...जंगल में पति-पत्नी की लाशें करंट वाले तारों में उलझी मिलीं, पता चली ये बात
jantaserishta.com
22 Jan 2025 5:38 PM IST

x
सख्त कार्रवाई होगी.
कोरापुट: ओडिशा के कोरापुट जिले के जंगल में शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों को फंसाने के लिए बिछाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक कपल की मौत हो गई. यह घटना नंदापुर थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई.
मृतक दंपति बालाराम गलेल और उनकी पत्नी बाला, सड़क किनारे चाय की दुकान चलाते थे. सोमवार शाम को वे जंगल में जलावन की लकड़ी लाने गए थे. जब देर रात तक वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार और पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू की. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जंगल में उनकी लाशें करंट वाले तारों में उलझी हुई मिलीं. यह तार संभवतः शिकारियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए बिछाए थे.'
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





