भारत

छह वर्षीय बच्ची कि नहर में डूबने से दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
29 Jun 2023 5:24 PM GMT
छह वर्षीय बच्ची कि नहर में डूबने से दर्दनाक मौत
x
जांच में जुटी पुलिस
कछौना। विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कलौली की छह वर्षीया मासूम बालिका खेल-खेल में रजबहा में गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। अभिभावकों की थोड़ी अनदेखी से उसका जीवन चला गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना की ग्राम सभा कलौली के हरिपाल की छह वर्षीया बालिका अंजू गांव के किनारे परिजनों के साथ रजबहा गयी थी, वहीं पर सरेहरी रजबहा गुजर रहा है। परिजनों के अनुसार वह खेल खेल में रजबहा के पास पहुंच गई। वहीं फिसलकर रजबहा में चली गई। काफी देर बाद वापस नहीं आयी तो उन्होंने रजबहा के पास देखा, उसके पास कटोरी उतरा रही थी। उसके बाद परिजनों ने रजबहा में तलाश की, वह मृत अवस्था में देखी गई। परिजनों की थोड़ी सी चूक से मासूम बिटिया का जीवन चला गया।
इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हरिपाल की बड़ी बिटिया जो गांव के प्राइवेट स्कूल में केजी की छात्रा थी। परिवारजनों व मोहल्लों के सभी की चहेती थी। उसकी उपस्थिति से सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग काफी दुखी हैं। परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। अतरौली में वृद्ध की रामगंगा नदी में डूबने से हुई मौत के बाद जनपद के कछौना में एक बच्ची की रजबहा में डूबने से मौत हो गई। जनपद में आये दिन किसी ना किसी के नदी, नहर में डूबने से मौत की सूचना सामने आती रहती है। ज़िला प्रशासन द्वारा लोगो को नहर व गंगा में ना नहाने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी जनपद में आधा दर्जन से अधिक लोग पानी की आग़ोश में अकार अपनी जान गवा चुके है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story