भारत

बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर लोको पायलट की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
25 May 2023 12:03 AM IST
बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर लोको पायलट की दर्दनाक मौत
x
झारखंड। झारखंड में एक सहायक लोको पायलट की मौत हो गयी. वह बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि पश्चिमी सिंहभूम में स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कंटेनर सीटीसीएस नामक मालगाड़ी के सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट (एसएएलपी) राउरकेला मनीष कुमार (31) की मौत हो गयी. वह मूल रूप से मुंगेर (बिहार) के बिक्की आइस मील इस्ट अजीमगंज हवेली, खरागपुर के रहनेवाले थे. घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे टुनिया स्टेशन पर घटी. जानकारी के अनुसार, राउरकेला से आकर मालगाड़ी टुनिया में इंजन अदला-बदली (पावर इंटर पोजिंग) के लिए खड़ी थी. जिस मालगाड़ी के साथ टुनिया में इंजन की अदला-बदली होनी थी, उस मालगाड़ी को टुनिया आने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगने वाला था. जिसे देख मालगाड़ी के एसएएलपी मनीष कुमार इंजन से उतर गये.
करीब एक घंटे बाद इंजन अदला-बदली करने की योजना तैयार हो रही थी, लेकिन वह इंजन पर नहीं आये. जिससे लोको पायलट पंचानन साहू परेशान हो गये. लोको पायलट एएलपी की तलाश कर रहे थे. तभी अप लाइन में गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव होने की बात कही. शव कई टुकड़ों में विभक्त हो गया था, शरीर पर कपड़े नहीं थे. जिससे शिनाख्त करना काफी मुश्किल था, अंधेरे में रेलवे लाइन पर एक-एक कपड़े की खोजबीन की गयी. लोको पायलट ने कपड़ों से अपने एएलपी के शव की शिनाख्त की. इसके बाद रेल विभागों को सूचित किया. सूचना पाकर रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को रेलवे लाइन से चक्रधरपुर लाया गया. साउथ-बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट एचजे तिग्गा को चक्रधरपुर आने का निर्देश दिया है. बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को मंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
Next Story