भारत

वाटर टैंक में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Shantanu Roy
23 Feb 2024 8:27 AM GMT
वाटर टैंक में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
जांच कर रही पुलिस
पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर के जगदीश नगर की निर्माणाधीन फैक्ट्री में बने पानी के टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा काफी देर से मां की आंखों से औझल था। उसे तलाशते हुए उसकी मां गड्ढे तक पहुंची, तो बच्चे के पैर दिखाई दिए। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया। वहीं, बच्चे की मां ने फैक्ट्री मालिक पर खुले गड्ढे को कहने के बाद भी बंद न करवाने के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है। जानकारी देते हुए पिता देसराज प्रजापति ने बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
यहां वह पिछले काफी समय पहलवान चौक पर रहता है। यही, जगदीश नगर में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी रहता है। वह फैक्ट्री में राज मिस्त्री का काम करता है। जबकि उसकी पत्नी मजदूरी करती है। काम के समय उनका 3 साल का बच्चा मोहित भी वहीं पर खेल रहा था। मां ईंटे उठाने के लिए गई। 2 मिनट के बाद वापस आई, तो वहां बच्चा नहीं था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कुछ भेद नहीं लगा। आखिर में मां उक्त गड्‌ढे के पास गई। जहां उसे टैंक में बच्चे के पैर ऊपर की ओर दिखाई दिए। जिसके बाद उसे चिल्लाते हुए मौके पर लोगों को बुलाया। बच्चे को बाहर निकाल कर उल्टा लेटा कर उसके पेट से पानी निकालने का भी प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story