भारत

Aandhi में गिरी दीवार के नीचे दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
2 Jun 2024 9:54 PM IST
Aandhi में गिरी दीवार के नीचे दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत
x
Jalon: जालौन। डकोर थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम जैसारी कलां में बीती रात आई तेज आंधी व बारिश की चपेट में आने कच्ची दीवार गिर गयी। जिसके पास ही लेटी 80 वर्षीया वृद्ध महिला दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गये जिन्होंने 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर बुलाया और घायल महिला को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी कलां में बीती रात तेज आंधी व पानी के चलते रामशरन वर्मा के कच्चे मकान की दीवार गिर गयी जिसके नीचे दबकर रामशरन की 80 वर्षीय वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हो गयी जिनकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी।
Next Story