भारत

विदेश से लौटे युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
19 March 2023 2:00 PM GMT
विदेश से लौटे युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत
x
दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल
करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के निलोखेड़ी के पास नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने वरना गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे मेंएक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार करनाल के बड़ा गाव निवासी अंकित आज सुबह चार बजे करनाल से कुरूक्षेत्र की तरफ जा रहा थे। जब वह निलोखेड़ी के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलो को निलोखेड़ी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोस्त की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने इलाज के करनाल रेफर कर दिया। करनाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अंकित के परिजनों ने बताया कि वो करीब 8 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। एक साल पहले की उसकी शादी हुई थी। अभी चार दिन पहले ही वह ऑस्ट्रेलिया से वापस घर आया था। इस बार वह अपनी पत्नी को लेकर ऑस्ट्रेलिया जाने वाला था। रविवार सुबह चार बजे वह अपने दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र किसी काम से जा रहा था। इस हादसे से परिवार पर पर मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक बुटाना थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि आज सुबह चार बजे ये हादसा हुआ है। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई जबकि राहुलऔरव अन्य दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story