भारत

भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

admin
1 Nov 2023 11:10 AM GMT
भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत
x

शिमला। शिमला शहर के सी.एम.पी. चैक पोस्ट के पास एच.आर.टी.सी. की एक बस ने महिला को रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार दोपहर 12.50 बजे प्रकाश में आया है, जब एच.आर.टी.सी. की बस (नं. एच.पी.66.1918) के चालक ने सड़क पार कर रही 56 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया जा रहा था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान शीला कश्यप पत्नी हीरू राम कश्यप निवासी गांव धार कुफर डाकघर नेरी तहसील व जिला शिमला के रूप में हुई है। ए.एस.पी. सिटी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भादंसं 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story