भारत

5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर, 19 लोग गंभीर

jantaserishta.com
27 Dec 2021 9:23 AM IST
5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 टूरिस्ट बसों की टक्कर, 19 लोग गंभीर
x
जानें कैसे हुआ हादसा।

अंबाला: हरियाणा (Haryana) के अंबाला-दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi) पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही 3 टूरिस्ट डीलक्स बसें तड़के 3 बजे आपस में टकरा गईं. इस हादसे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, दसों घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला गया. हालांकि ये हादसा हीलिंग टच अस्पताल के पास हुआ है.

दरअसल, इस हादसे के दौरान सभी सवारियां सो रही थीं. वहीं, सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं. फिलहाल तीनों ही बसें हाइवे के किनारे चल रही थीं, इसलिए बड़े एक्सीडेंट के बाद भी हाईवे पर ट्रैफिक लगातार जारी रहा. पुलिस ट्रैफिक हटाने में जुटी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story