भारत

मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
22 Dec 2022 3:22 PM GMT
मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी
x
बड़ी खबर
हिसार। हरियाणा के हिसार के नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो में शाम को बड़ा हादसा हो गया। गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज में पाइप फिटिंग के कार्य के दौरान 3 मजदूर मिट्‌टी के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाला तो तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतक मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। हादसे के बाद से मातम पसरा है। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है। बताया गया है कि नारनौंद के गांव कापड़ो में सीवरेज की खुदाई का काम चल रहा था। जिसका ठेका भारतभूषण निवासी नरवाना ने लिया हुआ है।
खुदाई के दौरान पाइप फिटिंग करते समय मिट्‌टी यहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई।तीन मजदूर मिट्‌टी के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर हा हाकार मच गया। ग्रामीणों ने मिट्‌टी में दबे मजदूरों को निकालने का काम किया। इसमें तीनों मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूरों में संतोष मांझी (38), सनोज मांझी (40) और बलजीत (35) शामिल हैं। तीनों ही बिहार के जिला खगड़िया के रहने वाले हैं। ये सीवरेज के गड्ढे में मिट्टी ढहने से दब गए। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही कापड़ो के ग्रामीणों ने मिलकर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया और एक घंटे की राहत कार्य के बाद तीनों मजदूरों को निकाल लिया। तीनों को एम्बुलेंस से नारनौंद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया।
Next Story