भारत

आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
29 Jun 2023 6:50 PM GMT
आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत
x
शेखपुरा। शेखपुरा में आज ठनका गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। ताजा घटना शेखोपुर सराय थाना इलाके की है। यहां कबीरपुर गांव में बारिश के दौरान ठनका गिरने से 12 वर्षीय बच्ची विपाशा कुमारी की मौत हो गई। हादसे में बच्ची की 36 वर्षीय मां दौलती देवी समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले चेवाड़ा थाना इलाके के चकंदरा पंचायत के राजोपुर गांव में 8 वर्षीय बालक चंदन कुमार की मौत हुई है। शेखपुरा और नालंदा की सीमा पर स्थित शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरने से एक 12 वर्षीय बालिका विपाशा कुमारी की मौत हो गई। बालिका की 36 वर्षीय मां दौलती देवी सहित 3 लोग घायल हो गए।
घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज हेतु बिहार शरीफ और पावापुरी स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में मृतका की मां के साथ-साथ गांव के ही जीवक यादव की 28 वर्षीय पत्नी सरिता देवी और रामाश्रय यादव का 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग अपने गांव में मवेशी चराने गए हुए थे। अचानक बिजली की तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ आई बारिश के कारण एक झोंपड़ी में छुप गए। उसी दौरान ठनका गिरने से विपाशा कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अन्य झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। गांव में मातम पसरा हुआ है। शेखोपुर सराय थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। घटनास्थल पर टीम को भेजा गया है।
Next Story