भारत

दर्दनाक! कट गए दोनों पैर...सब्जीवाले की पूरी जिंदगी तबाह हुई, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 Dec 2022 12:29 PM IST
दर्दनाक! कट गए दोनों पैर...सब्जीवाले की पूरी जिंदगी तबाह हुई, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिसकर्मी के कारनामे से गरीब अब अपने दोनों पैरों से महरूम हो गया.
कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर थाने के दीवान की दबंगई ने एक सब्जीवाले की पूरी जिंदगी तबाह कर डाली. पुलिसकर्मी के कारनामे से गरीब अब अपने दोनों पैरों से महरूम हो गया. दरअसल थाने के सामने रोड किनारे टमाटर की दुकान लगाने का तराजू समेत कुछ सामान पुलिसकर्मी ने उठाकर रेल पटरी पर फेंक दिया था. जब सब्जीवाला उठाने गया तो ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए. इस मामले में आरोपी दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है.
चश्मदीदों ने बताया कि कल्याणपुर थाने के सामने रोड के किनारे सब्जीवालों की दुकानें लगती हैं. यहां दुकानें लगाना नियम के विरुद्ध है. लेकिन महंगाई के जमाने में छोटी-छोटी सब्जियां बेचकर ही कुछ गरीब परिवार दशकों से यहीं दुकानें लगाकर अपना पेट पालते हैं. इन्हीं में शामिल लड्डू भी यहां टमाटर की दुकान लगाए हुआ था.
दुकानदारों का आरोप है कि दीवान राकेश कल्याणपुर थाने के दरोगा शादाब के साथ मौके पर आए और उन्होंने पहले लड्डू को खूब हड़काया, फिर अचानक उसकी तराजू उठाकर पीछे रेलवे लाइन पर फेंक दी.
इस दौरान सब्जीवाला पुलिस दीवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता रहा, 'तराजू मत पर फेंकिए, मैं दुकान हटा रहा हूं...'' लेकिन दीवान ने उसकी एक न सुनी और तराजू समेत कुछ समान उठाकर रेलवे पटरी पर फेंक दिया. दुकानदार लड्डू दीवार फांद कर जल्दी से अपना तराजू लेने पर रेलवे पटरी पर पहुंचा, उसी समय सामने से ट्रेन आ गई और उसके पैरों को काटते हुए चली गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story