
चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान मतदान दिवस, 25 नवंबर के दिन जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम, कारोबार व व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की है।
जारी आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी सिहाग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के अनुसार सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले के बाहर कार्यरत कामगारों को भी अपने मतदान क्षेत्र में मतदान करने हेतु मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






