भारत

पहाड़ दरका, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

jantaserishta.com
30 Jun 2023 9:39 AM IST
पहाड़ दरका, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
x
चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास गुरवार सुबह से ही बंद हैं। पहाड़ दरकर सड़क पर आ गया। मार्ग को खोलने की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।
पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि छिनका के पास अवरुद्ध बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का प्रयास लगातार जारी है। अत: आप सभी श्रद्धालुओं / यात्रियों से अनुरोध है कि आप जहां मौजूद है वहीं पास में होटल / धर्मशाला आदि में समय से रूकने की व्यवस्था कर लें। तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए यात्री वाहनों को बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ, पीपलकोटी, मायापुर, चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर एवं बाजार वाले अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। भूस्खलन स्पॉट पर जो यात्री फंसे हैं, उनको राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story