भारत

मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़ा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद

jantaserishta.com
29 April 2025 9:17 PM IST
मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़ा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद
x
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक मुस्लिम युवती ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत होकर सनातन धर्म को अपनाने का फैसला लिया. युवती ने हिंदू रक्षा दल के सहयोग से विधिपूर्वक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ धर्म परिवर्तन किया. इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मौजूद रहे. धर्म परिवर्तन के बाद युवती ने अपना नाम नेहा खान से बदलकर नेहा शर्मा रख लिया.
नेहा शर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने उसे भीतर तक झकझोर दिया. उसने बताया कि जब उसने देखा कि किस तरह आतंकियों ने हिंदुओं की पहचान पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा, तो उसे महसूस हुआ कि मुस्लिम धर्म अब आतंक का पर्याय बन गया है. उसे लगा कि हर मुसलमान आतंकी जैसा लगने लगा है. इसी भावनात्मक चोट के कारण उसने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया.
धार्मिक समारोह के दौरान नेहा ने पिंकी चौधरी को रक्षा सूत्र भी बांधा और उनसे सुरक्षा का वचन लिया. नेहा ने कहा कि अब वह गर्व से कहेगी कि वह सनातन की बेटी है और मुस्लिम समाज के अन्य लोगों को भी इस दिशा में सोचना चाहिए.
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने इसे धर्मांतरण नहीं बल्कि घर वापसी बताया. उन्होंने कहा कि जो भी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाहता है, संगठन उसका स्वागत करेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null