भारत

पहलगाम आतंकी हमला, नागरिकों को मारने वाले आतंकी ढेर, लोकसभा में बोले अमित शाह

jantaserishta.com
29 July 2025 12:27 PM IST
पहलगाम आतंकी हमला, नागरिकों को मारने वाले आतंकी ढेर, लोकसभा में बोले अमित शाह
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी मार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन महादेव के दौरान भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। अमित शाह ने बताया कि तीनों आतंकी सुलेमान अफगान और जिबरान को कल के अभियान के दौरान मारा गया। अमित शाह ने बताया कि जिन लोगों ने इन आतंकियों को खाना सप्लाई किया था, उन्हें पहले से हिरासत में रखा गया था। इन आतंकियों की बॉडी श्रीनगर लाए जाने के बाद हिरासत में रखे गए लोगों ने यह पुष्टि की है कि यही आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।

अमित शाह ने सदन में चर्चा करते हुए बताया कि सुलेमान उर्फ फैजल और अफगान लश्कर-ए-तैयबा का एक कैटेगरी का कमांडर था। इसके अलावा जिबरान भी एक कैटेगरी का आतंकी था। उन्होंने कहा कि इस तरह बैसरन घाटी में मासूमों को मारने वाले तीनों आतंकियों को खत्म कर दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null