भारत

पहलगाम टेरर अटैक, भारत ने देर रात पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया था तलब

Nilmani Pal
24 April 2025 7:52 AM IST
पहलगाम टेरर अटैक, भारत ने देर रात पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया था तलब
x

दिल्ली। पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान को हमले का जिम्मेदार मानते हुए सख्त कदम उठाए हैं. इसी बीच भारत ने कल देर रात नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइज को तलब किया और उन्हें सभी पाकिस्तानी सैन्य राजनयिकों के लिए एक औपचारिक पर्सोना नॉन ग्रेटा नोट सौंपा है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. पहलगाम में मारे गए 26 लोगों में आंध्र प्रदेश के दो निवासी हैं. एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी जेएस चंद्रमौली और दूसरे आईटी पेशेवर मधुसूदन हैं. प्रेस रिलीज में कहा गया है, "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, सीएम नायडू ने आंध्र प्रदेश के दो मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है."

पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कवाली निवासी मधुसुधा राव के पार्थिव शरीर को चेन्नई लाया गया है. तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई ने पुष्पांजलि अर्पित की. तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन ने कहा, "तमिलनाडु बीजेपी की तरफ से हम मधुसुधा राव के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. अपने पिता के पार्थिव शरीर के सामने उनके 10 वर्षीय बेटे को रोते हुए देखना असहनीय क्षण था. बच्चे ने कहा, 'मेरे पिता भगवान हैं' और यह देखकर हमारा दिल टूट गया"

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इस घटना का राजनीतिकरण करने के कुछ लोगों के प्रयासों की निंदा करती है. दर्द और राष्ट्रीय शोक से भरी स्थिति में भी, कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं."

Next Story