भारत

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित मध्यप्रदेश की 3 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, अधिक जानने के लिए आगे पढ़े....

Nilmani Pal
25 Jan 2021 5:24 PM GMT
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित मध्यप्रदेश की 3 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, अधिक जानने के लिए आगे पढ़े....
x
सरकार की ओर से जारी सूची में मध्यप्रदेश की तीन हस्तियों का नाम शामिल है, जिनमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण, साहित्य में कपिल तिवारी को पद्मश्री और कला के क्षेत्र में भूरी बाई को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। भोपाल: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पद्म पुरस्कारों ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान शामिल होते हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में मध्यप्रदेश की तीन हस्तियों का नाम शामिल है, जिनमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण, साहित्य में कपिल तिवारी को पद्मश्री और कला के क्षेत्र में भूरी बाई को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज घोषित इन पद्म पुरस्कारों को मार्च-अप्रैल में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित नागरिकों को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। पद्म पुरस्कारों में 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री क्रमश: देश के बड़े सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इन पुरस्कारों को 1954 में स्थापित किया गया और प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है।

Next Story