भारत

26 को बंद हो जाएंगे धान खरीद केंद्र

16 Dec 2023 5:43 AM GMT
26 को बंद हो जाएंगे धान खरीद केंद्र
x

शिमला। प्रदेश के धान खरीद केंद्र 26 दिसंबर को बंद कर दिए जाएंगे। किसानों के पास धान की फसल बेचने के लिए मात्र 11 दिन का समय बाकी है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 22805 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। …

शिमला। प्रदेश के धान खरीद केंद्र 26 दिसंबर को बंद कर दिए जाएंगे। किसानों के पास धान की फसल बेचने के लिए मात्र 11 दिन का समय बाकी है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 22805 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बनाए गए नौ केंद्रों में फसल बेचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के 5350 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। 5350 किसानों में से 5330 किसानों के टोकन वेरीफाई किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में इस बार धान की खरीद तय लक्ष्य से अधिक हुई है।

प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 22 हजार मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन अब तक प्रदेश में दस धान खरीद केंद्रों में 22805.78 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश 3699 किसानों को धान की फसल का 48.08 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 22805.78 एमटी धान की खरीद की गई। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में दस धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए रविवार तक 5350 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। किसानों के 5330 टोकन वेरीफाई किए गए हैं। किसानों से 2203 रुपए प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य तय किया गया है।

    Next Story