भारत

VIDEO: टूरिस्ट स्पॉट के पार्किंग एरिया में अचानक आया टाइगर, सैलानियों के उड़े होश, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
21 Dec 2020 2:23 PM IST
VIDEO: टूरिस्ट स्पॉट के पार्किंग एरिया में अचानक आया टाइगर, सैलानियों के उड़े होश, फिर हुआ ये...
x

DEMO PIC 

टाइगर मूवमेंट की खबर मिलते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम बी फॉल पर पहुंच गई.

मध्य प्रदेश का होशंगाबाद हेल्दी सीजन में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है. सैलानियों से गुलजार हिल स्टेशन पचमढ़ी के टूरिस्ट स्पॉट बी फॉल पर रविवार को अचानक एक टाइगर पार्किंग एरिया में आ गया.

पार्किंग एरिया में टाइगर को देखकर सैलानियों के होश उड़ गए. टाइगर करीब आधा घंटा बी फॉल के आसपास घूमता रहा. सैलानियों ने मोबाइल से टाइगर का वीडियो भी बनाया जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
टाइगर को देखकर बी फॉल पर मौजूद पर्यटकों में भगदड़ मच गई. टाइगर को पार्किंग एरिया में देखते ही सभी टूरिस्टों को अपने-अपने वाहनों में बैठने की हिदायत दी गई.
टाइगर मूवमेंट की खबर मिलते ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम बी फॉल पर पहुंच गई. करीब आधा घंटे बी फॉल के आसपास चहल कदमी करने के बाद टाइगर आंखो से ओझल हो गया. टाइगर के गायब होते ही पर्यटकों ने राहत की सांस ली.
टाइगर रिजर्व टीम टाइगर को तलाशने में जुट गई है. उनका कहना है कि टाइगर की आस पास के इलाकों में मॉनिटरिंग की जा रही है. टाइगर की मौजूदगी के बाद बी फॉल सैलानियों से खाली कराया गया है. फिलहाल बी फॉल पर सैलानियों का प्रवेश बन्द कर दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story