भारत

सीजफायर पर पी चिदंबरम ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बोले - ‘भारत शांति चाहता है’

jantaserishta.com
11 May 2025 5:02 PM IST
सीजफायर पर पी चिदंबरम ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बोले - ‘भारत शांति चाहता है’
x
पटना: भारत-पाकिस्तान के बीच तीन दिन तक चले संघर्ष के बाद शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की है। इस पर 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है, अहिंसा का पुजारी है। भारत हमेशा शांति चाहता है।
आरजेडी प्रवक्ता ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भारत शांति प्रिय देश है। सीजफायर की घोषणा का लोगों ने स्वागत किया। लेकिन जब संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ तो लोग कहने लगे कि पाकिस्तान अपना व्यवहार नहीं बदल रहा है। अगर कोई हमारे निर्दोष नागरिकों की जान लेता है तो हम उसे सजा दिए बिना नहीं छोड़ेंगे। हमें देश की सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता पर पूरा भरोसा है। उनकी क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा है। कभी भी भारत पहले हमला नहीं करता। जो भारत पर बुरी नजर रखता है और निर्दोष लोगों की जान लेता है, उसे भारत की सेना करारा जवाब देती है। दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाता है, यह देश और पूरी दुनिया जानती है।
आरजेडी प्रवक्ता ने आगे कहा कि सीजफायर को लेकर सभी के मन में शांति है। लेकिन, जिस तरह से पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया, उससे शक पैदा हुआ कि आखिर किन शर्तों पर सीजफायर हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीजफायर की घोषणा की। सवाल यह है कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए पहल क्यों की। सीजफायर का उल्लंघन हुआ है, किन परिस्थितियों में हुआ, भारत सरकार को इसकी जानकारी देनी चाहिए। पूरे विपक्ष को भरोसे में लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में गुस्सा था। हर कोई आतंकवादियों से बदला लेने की मांग कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story