वैक्सीन के बाद ऑक्सीजन चोरी: कोरोना संकट में एक और नई मुसीबत, ऑक्सीजन टैंकर हुआ लापता, मामला दर्ज

DEMO PIC
CoronaVirus In India: कोरोना ने कई तरह के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. अबतक तो कोरोना वैक्सीन, दवा की चोरी ही हो रही थी अब हरियाणा के पानीपत स्थित एक रिफाइनरी से सिरसा भेजा गया ऑक्सीजन से भरा टैंकर लापता हो गया है. ये सुनकर पुलिस भी चौंक गई, लेकिन पानीपत के ड्रग्स कंट्रोल अफसर विजय राजे ने बोहली पुलिस चौकी में ऑक्सीजन के टैंकर की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने एफआईआर में लिखवाया है कि यह टैंकर पानीपत से सिरसा भेजा गया था लेकिन वहां तक नहीं पहुंचा.
हरियाणा: पानीपत से सिरसा जा रहे ऑक्सीजन के एक टैंकर के लापता होने का मामला सामने आया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2021
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया, "ड्रग्स इंस्पेक्टर की तरफ से शिकायत आई थी कि हमने एक ऑक्सीजन का टैंकर सिरसा भेजा था, जो सिरसा नहीं पहुंचा। मामले की जांच जारी है।" pic.twitter.com/LNJ9EfvSYN
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





