एम्बियंस मॉल का मालिक हुआ गिरफ्तार, केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पकड़ा

फाइल फोटो
गुरुग्राम. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (Enforcement Directorate ) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हरियाणा मूल के रहने वाले चर्चित कारोबारी राज सिंह गहलोत (Raj Singh Gehlot) को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी मुख्यालय की टीम ने राज सिंह गहलोत को कई बार पूछताछ और मामले तफ़्तीश के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. ईडी द्वारा दर्ज मामलों की अगर बात करें तो बैंक लोन फर्जीवाड़े से जुड़े एक मसले में ये कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही आरोप ये भी था कि फर्जीवाड़े को अंजाम देकर उन्होंने लोगों के लिए बनने वाले आवासीय परिसर की जमीन पर गुरुग्राम के बेहद पॉश इलाके में व्यावसयिक निर्माण करवाया और वहां एम्बियंस मॉल का निर्माण करवा दिया, जिसके चलते वो जांच एजेंसी के रडार पर आ गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





