भारत

कुत्ते की मौत के बाद मालिक को आया गुस्सा, मां के सामने बेटे को पीटा

jantaserishta.com
5 Oct 2023 10:46 AM IST
कुत्ते की मौत के बाद मालिक को आया गुस्सा, मां के सामने बेटे को पीटा
x
बेबस मां ने बीच-बचाव की कोशिश की.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कुत्ते की मौत को लेकर एक युवक की बेरहमी से मारपीट की गई. अपने बेटे को पिटते देख बेबस मां ने बीच-बचाव की कोशिश की. अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
सेमरिया थाना इलाके के दुआरी गांव का यह मामला है. जहां आरोपी युवक शिवम सिंह को शक था कि संपूर्णानंद अवस्थी ने तार में बिजली का करंट लगा रखा था. उसमें फंसकर उसके कुत्ते की मौत हो गई थी. मौत का राज छिपाने के लिए कुत्ते को कुएं में फेंक दिया है.
इसी बात को लेकर आरोपी शिवम सिंह ने संपूर्णानंद अवस्थी को पीटना शुरू कर दिया. इसी बीच, युवक की मां पास के हैंडपंप पर नहा रही थी. मां के तन पर कपड़े आधे अधूरे थे. बावजूद इसके बेटे को बचाने के लिए मां उसी हालत में आ गई.
महिला ने आरोपी शिवम को पकड़ा और बीच बचाव किया. इसी बीच किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर दिया. पुलिस का कहना है कि इस वीडियो को एडिट करके आधा हिस्सा वायरल किया गया जिसमें महिला निर्वस्त्र थी. जबकि मारपीट की कहानी को तोड़मरोड़ कर पेश कर दिया गया.
आरोपी शिवम ने कुत्ते को मारने की लिखित शिकायत पुलिस को पहले दी थी. एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी को संदेह था कि उसके कुत्ते की हत्या की गई है. इसी वजह से उसने संपूर्णानंद अवस्थी नाम के युवक से मारपीट की. पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. मारपीट करने वाले और वीडियो वायरल करने वालों पर पुलिस आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी.
एडिशनल एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. आरोपियों की पहचान कर रही है. आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story