भारत

कुत्ता काटने पर मालिक पर पहली बार लगा 10 हजार जुर्माना

jantaserishta.com
17 Nov 2022 10:17 AM IST
कुत्ता काटने पर मालिक पर पहली बार लगा 10 हजार जुर्माना
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में मंगलवार को लिफ्ट के अंदर एक बच्चे को पालतू कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसका वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद बुधवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एक टीम ने सोसाइटी में जाकर घटना की जांच की और इसे सही पाया। इस पर उन्होंने कुत्ते के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया, जिसे 7 दिन के अंदर उसे अथॉरिटी में जमा करना होगा। साथ ही उसे आदेश दिए गए हैं कि वह घायल बच्चे के इलाज का पूरा खर्च भी वहन करे। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में शिवम प्रदर्शनी अपने परिवार के साथ रहते हैं मंगलवार को उनकी पत्नी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में सवार था। बच्चा भी अपनी मां के साथ लिफ्ट में सवार हो गया। जब वह उतरने वाला था, तभी कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। इसके बाद बच्चा मां के पीछे छुप कर बचने की कोशिश करने लगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ प्रेमचंद्र ने बताया है कि कुत्ते के मालिक कार्तिक गांधी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है और उनसे कहा गया है कि वह बच्चे के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे। अगर 7 दिन के अंदर अथॉरिटी में जुर्माना जमा नहीं करवाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story