भारत

ओवैसी के विवादित बोल, हमेशा सीएम योगी मुख्यमंत्री और मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, अल्लाह अपनी ताकत के जरिए तुमको नेस्तोनाबूत करेगा, बीजेपी चीफ ने शेयर किया वीडियो

jantaserishta.com
24 Dec 2021 12:52 PM IST
ओवैसी के विवादित बोल, हमेशा सीएम योगी मुख्यमंत्री और मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, अल्लाह अपनी ताकत के जरिए तुमको नेस्तोनाबूत करेगा, बीजेपी चीफ ने शेयर किया वीडियो
x

कानपुर: एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी पुलिस को धमकी भरे लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूं जो मुसलमानों की दाढ़ी नोच रह हैं. यूपी में हमेशा सीएम योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और देश के प्रधानमंत्री हमेशा मोदी नहीं रहेंगे. मुसलमानों की दाढ़ी मत नोचो. ओवैसी ने यूपी पुलिस से कहा कि जब हालात बदलेंगे तो कौन बचाएगा?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमान वक्त खराब होने की वजह से खामोश जरूर हैं लेकिन याद रखो हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं. हम तुम्हारे जु्ल्म को याद रखेंगे. अल्लाह अपनी ताकत के जरिए तुमको नेस्तोनाबूत करेगा.
जनता से रिश्ता इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story