भारत

राहुल गांधी के बयान पर ओवैसी बोले: यह देश अकेले हिंदुओं का नहीं, सबका है

jantaserishta.com
12 Dec 2021 5:35 PM IST
राहुल गांधी के बयान पर ओवैसी बोले: यह देश अकेले हिंदुओं का नहीं, सबका है
x

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी चुनावों को लेकर हिंदू का एजेंडा पकड़ लिया है. इसको लेकर जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली भी निकाली है. इसमें राहुल गांधी ने 'हिंदू और हिंदुत्ववादी' को लेकर एक बयान दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं को सत्ता में लाना है, हिंदुत्ववादियों को नहीं. इस बयान के बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक सवाल किया. उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने क्या यही सेक्युलर एजेंडा तय किया है.

जयपुर में महंगाई हटाओ रैली में हिंदू और हिंदुत्ववादी को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने तीखा सवाल किया है. उन्होंने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है. इसमें लिखा कि कि राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों ने मिलकर हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार की है. उन्होंने कहा कि अब वे बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं.


ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2021 में हिंदुओं को सत्ता में लाने का धर्मनिरपेक्ष एजेंडा तय किया गया है. वाह! इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि भारत सबका है. यह देश अकेले हिंदू का नहीं है. ओवैसी ने कहा कि भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उन लोगों का भी है, जिनका किसी भी धर्म में कोई विश्वास नहीं है.


बता दें कि महंगाई हटाओ (Congress Mahangai Hatao Rally in Jaipur) रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जयपुर में कहा है कि दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती. ये दो शब्द हैं हिन्दू और हिन्दुत्ववादी. इन दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती है. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा है कि मैं हिन्दू हूं, लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं.
रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश में 2014 से हिन्दुत्ववादी सत्ता में हैं, हिन्दू सत्ता से बाहर हैं. हमें इन हिन्दुत्ववादियों को हटाकर हिन्दुओं को सत्ता में लाना है. उन्होंने कहा कि हमें डराया नहीं जा सकता, हम मौत से नहीं डरते. हिंदुत्ववादी को सिर्फ सत्ता चाहिए, सत्य नहीं. उनका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ताग्रह है. हिंदू अपने डर का सामना करता है, वो शिव जी की तरह अपने डर को पी जाता है, लेकिन हिन्दुत्ववादी भय में जीता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story