भारत

ओवैसी ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात, गोली वाली घटना की दी जानकारी, इधर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

jantaserishta.com
4 Feb 2022 3:50 PM IST
ओवैसी ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात, गोली वाली घटना की दी जानकारी, इधर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
x

लखनऊ: यूपी चुनाव प्रचार के लिए आए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के काफिले पर हापुड़ टोल प्लाजा पर हमला करने वाले दो आरोपियों को यूपी पुलिस ने गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें आरोपी भी नजर आ रहे हैं.

मामले में हापुड़ पुलिस के एसपी दीपक के मुताबिक आरोपी सचिन और शुभम को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं पुलिस कल शनिवार को रिमांड के लिए एप्लिकेशन लगाएगी. जानकारी के मुताबिक आरोपी सचिन पर पहले से 307 का एक मुकदमा दर्ज है.


इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने संसद भवन पहुंचे. यहां ओवैसी, लोकसभा स्पीकर को गुरुवार को घटित हुई घटना की जानकारी देंगे.
हमले में शामिल सचिन नोएडा के बादलपुर का रहने वाला है. सचिन का कहना है कि उसने एलएलएम किया हुआ है. अबतक की जांच में पता चला है कि सचिन पर पहले से 307 का एक मुकदमा दर्ज है. वहीं पुलिस एलएलएम के क्लेम को वेरिफाई कर रही है.


ओवैसी के ऊपर हमला करने वाला दूसरा युवक शुभम S/O प्रमोद गुर्जर सहारनपुर के थाना नकुड क्षेत्र के सांपला बेगमपुर का रहने वाला है. शुभम के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इसकी बहन की शादी NCR में कहीं हुई है. यह अक्सर वहां आता-जाता रहता है. वह अपने गांव में बेहद कम रहता है. वह क्या काम करता है, इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है.
सहारनपुर एसपी (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने कहा है कि शुभम का वहां कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. वह ज्यादातर गाजियाबाद के मोदीपुरम में रहता था. फिलहाल आगे जांच करके रिकॉर्ड को सहारनपुर पुलिस से क्रॉस चैक किया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story