भारत

भड़के ओवैसी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना, जानिए क्या है वजह

jantaserishta.com
12 April 2022 9:52 AM IST
भड़के ओवैसी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना, जानिए क्या है वजह
x

हैदराबाद: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर बयानबाजी शुरू हो गई है. ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है.

ओवैसी ने कहा कि एमपी में कानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है. भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की विचारधारा मस्जिदों को नापाक करने और बुजुर्गों पर हमले को सही ठहराती हो, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं. जनता की जान-माल की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है.
ओवैसी ने आगे कहा कि सत्ता के नशे में गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं. उन्हें याद रखना चाहिए कि आज उनकी सरकार है, कल नहीं होगी.
दरअसल, 10 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर खरगोन में शोभायात्रा निकाली गई थी. इस यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हिंसा शुरू हो गई थी. हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल बम भी फेंके थे. इस पूरे घटनाक्रम में आम जनता समेत 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन में आ गई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पथराव करने वाले आरोपियों के घर ढहा दिए. ओवैसी ने शिवराज सरकार की इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए उन पर निशाना साधा है. बता दें कि अगले साल 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. असदुद्दीन ओवैसी भी इस बार एमपी चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं. उनकी पार्टी की तरफ से पहले भी एमपी के इस चुनाव में एंट्री को लेकर बयान आते रहे हैं.
रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. सीएम ने कहा था कि रामनवमी के अवसर पर खरगोन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मध्य प्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है. यह दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, इनको छोड़ा नहीं जाएगा. कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद ही पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story