भारत

रातभर गैंगरेप: मजदूरी कराने के बहाने नाबालिग और विवाहिता को ले गया होटल, फिर बनाया हवस का शिकार

Admin2
2 July 2021 2:16 PM GMT
रातभर गैंगरेप: मजदूरी कराने के बहाने नाबालिग और विवाहिता को ले गया होटल, फिर बनाया हवस का शिकार
x

फाइल फोटो 

बिहार। धान रोपनी के बहाने ले जाई गई दो युवतियों के साथ चार युवकों ने रातभर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्हें घर से कुछ दूर छोड़ दिया गया। इसमें एक युवती शादीशुदा और दूसरी नाबालिग है। गैंगरेप करवाने का आरोप गांव की दो महिलाओं पर लगाया जा रहा है। पंचायत में आरोपियों के नहीं पहुंचने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। घटना सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में एक पीड़िता की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है।

घटना के बाद से दोनों आरोपी महिलाएं फरार हैं। पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि गांव की माया देवी और उर्मीला देवी 30 जून बुधवार को उनकी शादीशुदा बेटी (19) और एक पड़ोस की लड़की (14) को धान रोपने की बात कह कर अपने साथ ले गई। दोनों युवतियों को पहले बाइक और फिर टेम्पो से सुपौल के एक होटल में ले जाया गया। वहां दोनों के साथ तीन-चार लड़कों ने गलत काम किया। इसके बाद पहले बस से किशनपुर और फिर टेम्पो से कजही लाकर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपी महिलाएं फरार हो गईं। यह भी आरोप लगाय गया है कि एक आरोपी महिला की पुत्री गांव समाज के गणमान्य लोगों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देती रहती है।

पीड़ित युवतियों ने बताया कि दोनों महिलाएं माया देवी और उर्मिला देवी ने छह हजार रुपये लेकर दोनों युवतियों को उन लड़कों के हवाले किया था। बताया कि जब वह दोनों गांव से चली को पास के गांव में कुछ लड़के चार बाइक लेकर पहले से खड़े थे। जब उन्हें बाइक से ले जाया जाने लगा तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों का मुंह बंद कर टेम्पो पर बैठा दिया और शहर के स्टेशन चौक के पास एक होटल में ले गये। वहां लड़कों ने उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को युवकों ने छह हजार रुपया दिया। माया और उर्मीला उन्हें बस से लेकर किशनपुर आई फिर एक ऑटो से कजही ला कर उतार दिया और फरार हो गई।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को जब उनकी बेटी और पड़ोसी लड़की ने घटना की पूरी जानकारी दी तब गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों आरोपी माया और उर्मीला नहीं आई। इसके बाद शुक्रवार को थाना में केस किया गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजन के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पीड़िताओं की मेडिकल जांच कराई जा रही है। दोनों आरोपी महिलाएं फरार हैं।

Next Story