भारत

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

jantaserishta.com
12 July 2026 1:46 PM IST
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
x
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है।
दोनों अपने निर्माणाधीन मकान का काम देख रहे थे। इसी दौरान वे निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री प्रदीप यादव को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही राजमिस्त्री निर्माणाधीन छज्जे पर चढ़कर काम शुरू करने लगा, अचानक छज्जा तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे का मलबा सीधे सुनीता देवी और उनके पुत्र पर आ गिरा, जिससे दोनों गंभीर रूप से दब गए। वहीं, राजमिस्त्री भी छज्जे के साथ नीचे गिरकर घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक सुनीता देवी और राजकुमार यादव की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल राजमिस्त्री प्रदीप यादव को इलाज के लिए जमुआ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ-पांव और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खामी या निर्माण संबंधी कमजोरी के कारण छज्जा ढह गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story