भारत
ई-श्रम पोर्टल पर 30.99 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार पंजीकृत : केंद्र
jantaserishta.com
21 Aug 2025 5:05 PM IST

x
नई दिल्ली: संसद में गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त तक 30.99 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आधार से जुड़े असंगठित कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीयूडब्ल्यू) तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है।
एमएसएमई राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित कामगारों को स्व-घोषणा के आधार पर एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) प्रदान कर उनका पंजीकरण और सहायता करना है।
यह पोर्टल विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को एक ही पोर्टल में इंटीग्रेट करता है। इससे ई-श्रम पर पंजीकृत असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं और अब तक प्राप्त लाभों को देख सकते हैं।
ई-श्रम पर पंजीकरण के लिए कामगारों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। असंगठित श्रमिकों के सहायता प्राप्त पंजीकरण की सुविधा के लिए राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) और सामान्य सेवा केंद्रों की सेवाओं को शामिल किया गया है।
इसके अलावा, 1 जुलाई, 2020 से 31 जुलाई, 2025 तक की पांच वर्ष की अवधि में, उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम सहायता प्लेटफॉर्म पर विभिन्न प्रोत्साहनों के लिए पंजीकृत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या बढ़कर 6.63 करोड़ हो गई है।
इसके अलावा, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति पर अनुमानित बेरोजगारी दर (यूआर) 2021-22 में 4.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 और 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई है। साथ ही, युवाओं (15-29 वर्ष) के लिए यूआर 2021-22 में 12.4 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 10.2 प्रतिशत हो गई है।
नवीनतम उपलब्ध वार्षिक पीएलएफएस रिपोर्टों के अनुसार, अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर), जो 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति में रोजगार दर्शाता है, 2020-21 में 52.6 प्रतिशत, 2021-22 में 52.9 प्रतिशत, 2022-23 में 56.0 प्रतिशत और 2023-24 में 58.2 प्रतिशत है, जो पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





