भारत

भारत में 235 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मोबाइल लॉक स्क्रीन पर तलाशते हैं कंटेंट, रिपोर्ट में दावा

jantaserishta.com
14 March 2024 4:14 PM IST
भारत में 235 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मोबाइल लॉक स्क्रीन पर तलाशते हैं कंटेंट, रिपोर्ट में दावा
x

भारत में 235 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मोबाइल लॉक स्क्रीन पर तलाशते हैं कंटेंट, रिपोर्ट में दावा

नई दिल्ली: भारत में 23.5 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स अपने मोबाइल लॉक स्क्रीन पर ट्रेंडिंग कंटेंट और एक्सपीरियंस तलाशते हैं। एक रिपोर्ट में गुरुवार को यह खुलासा हुआ है। स्मार्ट लॉक स्क्रीन प्लेटफॉर्म ग्लांस के अनुसार, अपने मोबाइल लॉक स्क्रीन पर कंटेंट तक पहुंचने वाले 55 फीसदी यूजर्स टियर 1 शहरों से थे। जबकि टियर 2 और 3 शहर भी 45 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
ग्लांस के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विकास चौधरी ने कहा, "235 मिलियन से ज्यादा भारतीय अपने स्मार्ट लॉक स्क्रीन के जरिए कंटेंट और इंटरनेट एक्सपीरियंस से जुड़े हुए हैं। हमारी ग्लांस स्मार्ट लॉक स्क्रीन ट्रेंड्स रिपोर्ट इंडिया 2024, इन यूजर्स की आदतों को दर्शाती है।'' जेंडर को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरुष आबादी महिलाओं की तुलना में 61:39 के अनुपात के साथ अपने स्मार्ट लॉक स्क्रीन पर कंटेंट की खोज और उपभोग करने के लिए ज्यादा इच्छुक है। टॉप तीन कंटेंट श्रेणियां राष्ट्रीय समाचार, खेल और मनोरंजन थीं, जिनकी हिस्सेदारी 19 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 16 प्रतिशत थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story