भारत

छत्तीसगढ़ में 17 लाख से अधिक घरों को मंजूरी, हर दिन 1600 मकान हो रहे तैयार: शिवराज सिंह चौहान

jantaserishta.com
11 Sept 2026 5:02 PM IST
छत्तीसगढ़ में 17 लाख से अधिक घरों को मंजूरी, हर दिन 1600 मकान हो रहे तैयार: शिवराज सिंह चौहान
x
रायपुर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता गरीब परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। सरकार का प्रयास है कि देश के हर गरीब परिवार को आवास की सुविधा मिले।
रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ की जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि राज्य ने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से भेजी गई राशि का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। भाजपा सरकार गरीबों को उनके पक्के मकान का अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए 17 लाख से अधिक घरों को मंजूरी दी गई है। हर दिन करीब 1,600 मकान पूरे किए जा रहे हैं। सरकार इसी गति के साथ गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो गया है और बस्तर में भी विकास की नई धारा दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्हें भी राज्य मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को काफी करीब से जानते हैं।
रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनकर तैयार हुए 2 लाख घरों के गृह प्रवेश समारोह का आयोजन होगा। इसके साथ ही ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य 8 लाख रखा गया था, जबकि राज्य में अब तक 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। इसी उपलब्धि को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर गरीब परिवार को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story