भारत

स्कूल में गैस लीक से बिगड़ी 15 से अधिक बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
20 Nov 2025 2:42 PM IST
स्कूल में गैस लीक से बिगड़ी 15 से अधिक बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
x
हड़कंप मच गया.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक 15 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला हरदोई जिले की संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल का है। सामने आया है कि गैस लीक होने के बाद एकाएक यह स्कूल में फैल गई। गैस इतनी जहरीली थी कि 20 से ज्यादा बच्चे उसके प्रभाव में आ गए। इसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
बच्चों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी, जिससे स्कूल में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। बताया जाता है कि कुछ बच्चों को खांसी और उल्टी भी होने लगी। इस स्थिति में स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को बाहर निकाला। उनमें से 15 से अधिक बच्चों को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा गया। बच्चों के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत जांच शुरू की।
इसी बीच, घटना के बारे में अभिभावकों को भी सूचना दी गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर अभिभावक अस्पताल के बाहर जुट गए। हरदोई पुलिस ने घटना के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में किसी गैस रिसाव के कारण स्कूल के छात्रों के बेहोश होने के उपरांत प्रभावित छात्रों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी और एसपी की ओर से स्कूल का निरीक्षण कर चिकित्सालय पहुंचकर छात्रों से मिलकर चिकित्सकों को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए।"
जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से जानकारी ली। लगभग 16 छात्राएं थीं, जिनकी तबीयत बिगड़ी। एक बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाद वे स्कूल जाएंगे और जांच पड़ताल के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story