भारत
100 से अधिक फोन हैक! शादी का कार्ड...ठगी का नया तरीका, तुरंत पढ़ें ये खबर
jantaserishta.com
27 Oct 2025 5:55 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया है. उन्होंने WhatsApp पर शादी के कार्ड के नाम पर एक APK फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही 100 से अधिक लोगों के मोबाइल हैक हो गए. एक पीड़ित के खाते से ₹2700 भी उड़ा लिए गए हैं. इस घटना के बाद लोगों में दहशत है.
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से ₹2700 भी उड़ा लिए. मामले में महिला किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उपमा चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अब मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है.
दरअसल, एक किसान संगठन के WhatsApp ग्रुप पर एक सदस्य ने गलती से शादी का कार्ड समझकर APK फाइल फॉरवर्ड कर दी थी. किसान संगठन की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उपमा चौहान ने इसे डाउनलोड किया, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद साइबर ठगों ने उपमा चौहान के परिचितों के मोबाइल पर भी यह फाइल फॉरवर्ड कर दी. जिन्होंने इसे डाउनलोड किया, उनके भी मोबाइल हैक हो गए.
धामपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने भी इस फाइल को डाउनलोड किया था, जिसके बाद उनके खाते से ₹2700 निकल गए. पत्रकार दिनेश प्रजापति ने बताया कि परिचित के नंबर से आने के कारण उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली, जिससे उनका मोबाइल भी हैक हो गया और अपने आप मैसेज जाने लगे. मजबूरन उन्हें अपना फोन बंद करके फॉर्मेट लगवाना पड़ा. ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह, पत्रकार धीरेंद्र शेखावत और गजराज सहित कई अन्य लोग भी इस हैकिंग का शिकार हुए.
पीड़ितों में से कुछ लोगों के मोबाइल से उनका सारा डेटा गायब हो गया है. हालांकि, ₹2700 के अलावा अभी तक किसी अन्य खाते से पैसे निकलने की जानकारी नहीं मिली है. उपमा चौहान ने साइबर पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. धामपुर के सीओ अभय कुमार पांडे ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद लोगों में डर है और वे WhatsApp पर आने वाले शादी के कार्ड भी डाउनलोड करने से डर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





