भारत
मदरसे की छात्रा से निकाह पर भड़का गुस्सा, कोर्ट से निकलते ही मौलाना की पिटाई
jantaserishta.com
10 Nov 2026 9:59 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में कोर्ट परिसर के बाहर एक मौलाना की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे मौलाना को गुस्साए लोगों ने घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की. अचानक हुए हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और मौलाना को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला.
पूरा मामला जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के नाई की थड़ी स्थित एक मदरसे से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर आरोप है कि उसने वहां पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर उससे निकाह कर लिया. बताया जा रहा है कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. आरोप यह भी है कि वह मदरसे में आने वाली अन्य लड़कियों को भी प्रभावित करता था.
मौलाना और छात्रा के निकाह की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. इस मामले को लेकर इलाके के लोगों में भी नाराजगी फैल गई. शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विरोध जताने जयसिंहपुरा खोर थाने पहुंच गए. बढ़ते विरोध के बीच पुलिस ने मौलाना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस मौलाना को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची थी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए. इसके बाद जैसे ही मौलाना कोर्ट परिसर से बाहर निकला, वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने उसे घेर लिया. देखते ही देखते भीड़ ने मारपीट शुरू कर दी. वायरल वीडियो में कई लोग मौलाना को लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं.
हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया. काफी मशक्कत के बाद मौलाना को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला गया. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





