भारत

चौकी इंचार्ज सस्पेंड, मचा हड़कंप, वायरल हुआ था ये वीडियो

jantaserishta.com
21 Jun 2022 4:10 PM IST
चौकी इंचार्ज सस्पेंड, मचा हड़कंप, वायरल हुआ था ये वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौकी इंचार्ज का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अजीज नगर पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष सिंह के सामने कुछ लोग पैसे अपनी जेब से निकाल रहे हैं. चौकी इंचार्ज संतोष सिंह पर आरोप है कि वह किसी काम को लेकर रिश्वत ले रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) उत्तरी जोन प्राची सिंह ने बताया कि थाना मड़ियाहूं के अंतर्गत अजीज नगर पुलिस चौकी पड़ती है, यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है.
एडीसीपी प्राची सिंह ने कहा कि वीडियो में दो-तीन लोग खड़े हुए हैं और उनके हाथ में कुछ पैसे हैं. सामने अजीज नगर पुलिस चौकी इंचार्ज भी बैठे हुए हैं. चौकी इंचार्ज पर ऐसा आरोप लगा है कि वह किसी काम को लेकर उनसे घूस ले रहे हैं जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त ने सस्पेंशन के आदेश दिए हैं.
एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए आदेश को डीसीपी नॉर्थ के पास भेजा गया है. सस्पेंशन की प्रक्रिया की जा रही है. बाकी जो तथ्य है, वह जांच के बाद सामने आएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story