भारत

दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप, उत्तर भारत में कई जगह गिरा पारा

jantaserishta.com
25 Dec 2022 4:19 PM IST
दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप, उत्तर भारत में कई जगह गिरा पारा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने और पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को लगातार दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। अगले 48 घंटों में दिल्ली का पारा 4 डिग्री पर आ सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान रविवार को 19 डिग्री, जबकि सोमवार को 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इसी तरह 26 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने का पूवार्नुमान लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के रीजनल सेंटर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस यानी आज और अगले दिन शीतलहर चलेगी। 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर से हिमाचल, पंजाब, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड वेव चल सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन गंभीर कोल्ड वेव चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की चेतावनी भी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story