भारत
हताशा में देश की संवैधानिक और न्यायिक संस्थाओं का अपमान कर रही कांग्रेस: भाजपा
jantaserishta.com
29 March 2024 4:29 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: आयकर विभाग द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस अपनी हताशा में देश की संवैधानिक और न्यायिक संस्थाओं का अपमान कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के संविधान और कानून से ऊपर नहीं है। उसके पास पैसों की कमी नहीं है, बल्कि उम्मीदवारों और नीयत की कमी है। कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक पूंजी खत्म हो चुकी है और हताशा में वह देश की संवैधानिक और न्यायिक संस्थाओं का भी अपमान कर रही है।
आयकर विभाग के नोटिस से जुड़े तमाम तथ्यों को सामने रखते हुए पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को वर्ष 2021 में इससे जुड़ा नोटिस मिला तो उसने उसे चुनौती देने में देर की और बाद में जब कांग्रेस ने अपील की तो उसे पहले विभाग ने, फिर आईटीएटी ने और यहां तक कि दिल्ली हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दियाि कांग्रेस को 13 मार्च को हाई कोर्ट से कोई राहत नही मिली और कल (गुरुवार को) भी हाई कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नही दी है।
पूनावाला ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है, लेकिन उसे यह लगता है कि वह टैक्स डिफॉल्टर होने के बावजूद झूठ बोल कर अपने आपको पीड़ित साबित कर सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





