भारत
फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरा बेकाबू ट्रक, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज वायरल
jantaserishta.com
27 July 2026 5:25 PM IST

x
देखें वीडियो.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भयावह दुर्घटना हुई है. तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
नासिक के सिन्नर MIDC इलाके में एक ट्रक तेज गति से आ रहा था, अचानक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक डगमगाने लगा. अनियंत्रित होकर ये ट्रक सीधा फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराया. जोरदार टक्कर के बाद ट्रक संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे गिर गया. ट्रक के नीचे गिरने की जोरदार आवाज आई. आवाज इतनी तेज थी आसपास के कुत्ते-बिल्लियां वहां से डर के भाग गए. पास ही लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई.
हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पल में ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिर गया. आवाज इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को चोटें आई हैं.
ट्रक ड्राइवर ने वाहन से अचानक नियंत्रण कैसे खोया, यह जांच का विषय है. हादसे में ट्रक ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं, उसका उपचार किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





