भारत

दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, दो लोगों की मौत चार घायल

jantaserishta.com
11 Oct 2026 1:06 PM IST
दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, दो लोगों की मौत चार घायल
x
मचा कोहराम.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर नगेन मोड़ के पास रविवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा के पास पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर पिंड्राजोरा की ओर से पश्चिम बंगाल जा रहा था। नगेन मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में कुछ लोग चाय पी रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान सरदाहा गांव निवासी गुई राम ओझा और शीदाम घटवाल के रूप में हुई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुकानों के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दो घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं।
हालांकि, स्थानीय स्तर पर चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे और हादसे के जिम्मेदार ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story