भारत
अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत पत्नी गंभीर
jantaserishta.com
16 Aug 2026 12:44 PM IST

x
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया.
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात रात एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बड़कागांव-केरेडारी मुख्य मार्ग पर देशवारी के पास हुआ। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।
मृतकों की पहचान केरेडारी के बेलतू निवासी यासिम और उनकी तीन वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। यासिम की पत्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं, और उनका इलाज हजारीबाग में कराया जा रहा है। यासिम शनिवार रात अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से जोको ग्राम स्थित ससुराल से बेलतू गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान देशवारी के पास हजारीबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तीनों घायलों को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने यासिम और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल यासिम की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश कर रही है। आसपास के इलाकों में वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इधर, घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात बड़कागांव-केरेडारी मुख्य मार्ग को देशवारी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण फरार वाहन और चालक को जल्द पकड़ने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





