भारत

बाप रे! आउट ऑफ कंट्रोल स्कॉर्पियो दुकान में जा घुसी, काउंटर तोड़ डाला

jantaserishta.com
15 Aug 2024 4:45 PM IST
बाप रे! आउट ऑफ कंट्रोल स्कॉर्पियो दुकान में जा घुसी, काउंटर तोड़ डाला
x
देखें वीडियो.
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक स्कॉर्पियो गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल होकर दुकान में जा घुसी. जिसके चलते दुकान में बैठे दो शख्स चोटिल हो गए. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दबा दिया था. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पूरी घटना दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई.
बता दें कि मऊ के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर आसना में टायर और बैटरी की एक दुकान है. यहां स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर पर पैर रख दिया, जिससे कार धीमी गति से दुकान के बाहर खड़ी होने के बजाय सीढ़ियों पर चढ़ते हुए अंदर जा घुसी.
गनीमत यह रही कि गाड़ी की धीमी गति होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. काउंटर पर बैठे युवक व बगल में खड़े दूसरे युवक दोनों बाल-बाल बच गए. दोनों को मामूली चोटें आई हैं.
दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि कैसे काउंटर पर एक युवक आराम से बैठा था और दूसरा उसके सामने खड़ा है. अचानक एक तेज आवाज के साथ स्कॉर्पियो काउंटर को ठोकर मारते हुए दुकान के अंदर घुस जाती है. इस घटना में दोनों युवक तेजी से पीछे गिर जाते हैं. हादसे में एक के हाथ और दूसरे युवक के पैर में हल्की चोट आई.
वहीं, बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी घटना को देखा जा सकता है. जैसे ही स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर दुकान के बाहर पहुंचा, उसका पैर गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर पर पड़ गया, जिससे गाड़ी का आधा हिस्सा दुकान के अंदर घुस गया. हालांकि, चालक का साथी मौके पर पहुंचकर उसको बाहर निकालता है. गाड़ी को दुकान से बाहर निकालने के दौरान वहां भीड़ लग गई. हल्की हाथापाई भी हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story