यूक्रेन में हमारा तिरंगा बना सुरक्षा कवच! Pakistan के लोगों ने ली तिरंगे की शरण, भारतीय छात्र का ये वीडियो जरूर देखें

नई दिल्ली: रूस के यूक्रेन पर हमले (Russia Ukraine war) के बाद वहां रह रहे विदेशी लोगों के लिए सुरक्षित निकलना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है. कई देशों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं जिसमें भारतीय नागरिक (Indians students) भी शामिल हैं. साथ ही बड़ी संख्या में पाकिस्तान और अन्य देशों के नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं और किसी तरह सुरक्षित जान बचाकर निकलने की कोशिश में हैं. भारत सरकार अपने लोगों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' (Operation Ganga) चला रही है. यूक्रेन में तिरंगा के सहारे भारतीय नागरिक आसानी से दूसरे देशों में जा रहे हैं. खास बात यह है कि पाकिस्तान (Pakistan) के लोग जो भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं वो भी वहां से निकलने के लिए अपने झंडे की जगह तिरंगा का सहारा ले रहे हैं और खुद को भारतीय बताकर वहां से निकल रहे हैं.
#WATCH | "We were easily given clearance due to the Indian flag; made the flag using a curtain & colour spray...Both Indian flag & Indians were of great help to the Pakistani, Turkish students," said Indians students after their arrival in Bucharest, Romania#UkraineCrisis pic.twitter.com/vag59CcPVf
— ANI (@ANI) March 2, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





