भारत
भारत की जमीन को जब तक चीन खाली नहीं करता हमारा विरोध जारी रहेगा: श्रीनिवास बी वी
jantaserishta.com
2 March 2023 4:34 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जी-20 बैठक में शामिल होने भारत आए चीन के विदेश मंत्री किन गांग तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि चीनी सेना ने भारत की पवित्र जमीन पर जो कब्जा किया हुआ है, उस पर चीन को कब लाल आंख दिखाएंगे मोदी जी।
आगे श्रीनिवास बी वी ने कहा कि चीन ने अवैध रूप से भारत की जमीन पर कब्जा किया है। जी -20 बैठक में शामिल होने भारत आए चीन के विदेश मंत्री किन गांग को हमारा साफ संदेश है कि जबरन भारत की पवित्र जमीन पर चीन ने जो कब्जा किया हुआ है, उसे चीन कब खाली करेगा। शांति समझौते को ताक पर रखकर चीन जबरन हमारी सीमा में घुसा हुआ है। भारत की जमीन को जबतक चीन खाली नहीं करता तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री मोदी लाल आंख दिखाने की बात करते है और दूसरी तरफ मोदी जी और उनके मंत्री चीन के आगे समर्पण कर रहे हैं, लेकिन भारत किसी शक्ति के आगे न कभी झुका था, और न झुकेगा।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने यह मांग कि शांति समझौते को ताक पर रखना बर्दास्त नही किया जाएगा और चीनी सेना को भारत की अवैध कब्जे वाली जमीन वापस लौटानी होगी और भारतीय सीमा से अपनी सेना को वापस लेना होगा।
विरोध प्रदर्शन के इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी ने कहा कि भारत की जमीन को जब तक चीन खाली नहीं करता हमारा विरोध जारी रहेगा। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता डा. राजेंद्र प्रसाद रोड पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हे रोकने का प्रयास किया और कई कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया।
Tagsभारतीय युवा कांग्रेसश्रीनिवास बी वीयुवा कांग्रेसकांग्रेसचीनचीन विदेश मंत्रीIndian Youth CongressSrinivas BVYouth CongressCongressChinaChina Foreign Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





