भारत
2025 के चुनावों में बिहार में बनेंगी हमारी सरकार- प्रशांत किशोर
jantaserishta.com
21 May 2024 9:53 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पटना: जन सुराज के फाउंडर और पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने कहा 'मैं लिखित में दे देता हूं कि 2025 के चुनावों में जनसुराज अपने दम पर जीत कर आएगा. और अगर न आए तब भी आप मुझसे पूछ लीजिएगा.' प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि अगर जनसुराज नहीं जीता तो मैं यह सब बदलाव के प्रयास छोड़ दूंगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पहले भी बंगाल को लेकर कह चुका था कि भाजपा 100 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी. लेकिन तब मेरी बात का किसी ने विश्वास नहीं किया. लेकिन नतीजे जब आए तो सभी आश्चर्यचकित रह गए, और भाजपा को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा.
बिहार में जातिगत समीकरणों और चुनाव के सवाल पर प्रशांत किशोर ने अपनी स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि हम भी सभी 243 सीटों पर ऐसे ही समाज के लोगों को चुनाव लड़वाएंगे जो कि प्रभावी हों.
RJD के सियासी कद पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'आप डेटा पर नजर डालेंगे तो समझ सकेंगे कि पिछले 35 वर्षों में RJD जैसी पार्टी तक अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकी है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





