भारत
हमारी लड़ाई जनता की है, आप और भाजपा की कुर्सी की: अनिल भारद्वाज
jantaserishta.com
9 Jan 2023 4:55 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में जो तस्वीरें देखी वो दिल्ली को शर्मसार करके गयी हैं। कि कैसे पद के लिए लोकतंत्र का कद छोटा कर दिया गया।
अनिल भारद्वाज ने कहा कि किस तरह से निगम के सदन को अखाड़ा बनाया गया। गौर देने वाली बात ये है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षद ने विधायकों व सांसदों तक कि मौजूदगी में हाथापाई की, और ये सब कुछ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं बल्कि मेयर और डिप्टी मेयर, स्थायी समिति पर कब्जे के लिए हुआ। कांग्रेस पार्टी ने इस पर साफ मत सामने रखा है। कि कांग्रेस के सभी पार्षद जनता के मुद्दों और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्ता की मलाई चाटने के लिए नहीं है। तथा हमारी प्राथमिकता पूर्ण रूप से जनता के लिए विकास करने को लेकर है। वही 150 की संख्या वाली आम आदमी पार्टी न जाने क्यों घबराई हुई है। और साम दाम दण्ड भेद की नीति अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रही है।
अनिल भारद्वाज ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है, कि माननीय उपराज्यपाल के द्वारा हज कमेटी में कांग्रेस पार्षद को मनोनीत करने पर साठगांठ करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस पार्टी इस बात का स्पष्ट तौर पर खंडन करती है और साफ कर देना चाहती है कि हज कमेटी में निगम से एक प्रतिनिधि को मनोनीत करने का अधिकार माननीय उपराज्यपाल का है। अब उन्होंने निगम के 250 निर्वाचित प्रतिनिधियों में से कांग्रेस के पार्षद का चयन किया है। तो ये सीधे और स्पष्ट तौर से उपराज्यपाल का अपने विवेक से लिया फैसला है। परन्तु हज समिति में नामित करने से पूर्व न तो पार्टी से परामर्श किया गया और ना ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई मांग करी गई थी। जिसका दुष्प्रचार विरोधी दलों द्वारा किया जा रहा है।
अंत में भारद्वाज ने कहा कि हज कमेटी लाभ का पद नहीं है। बल्कि दिल्ली के हज यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए हज कमेटी के कामकाज में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी तरीके से काम करने के लिय ही इस पद को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा और आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना जारी रखेगी। क्योंकि उसका जनादेश लोगों के हितों की रक्षा करना है न कि आप और भाजपा के विभाजनकारी कुशासन का समर्थन करना।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





