भारत
...वरना बड़ा हादसा हो सकता था, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगाने की कोशिश, फिर...
jantaserishta.com
2 March 2024 1:07 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो रहा है.
मेरठ: मेरठ की थाना गंगानगर क्षेत्र के रक्षापुरम में एक अजीब घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे युवक ने लगभग 350 गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया. गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब आरोपी को रोका तो उसने पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मेरठ के एसपी देहात, कमलेश बहादुर ने बताया,मामला मेरठ की गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम डिवाइडर रोड का है. जहां गुरुवार रात को सूर्य गैस एजेंसी का सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा था, जिसमें लगभग 350 घरेलू सिलेंडर थे. इन सिलेंडरों को शुक्रवार सुबह उतारा जाना था.
पुलिस ने आगे बताया कि ट्रक ड्राइवर गोदाम के बाह ट्रक को खड़ा कर सो गया. तभी रात करीब 2 बजे के आस-पास सफेद स्विफ्ट कार वहां पहुंची और एक युवक ने कार से उतरकर ट्रक के पीछे वाले टायर के पास प्लास्टिक के कट्टे में आग लगा दी. इसी दौरान गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर कार में बैठ गया और जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया.ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पुलिस ने ये भी बताया कि इस संबंध में थाना गंगानगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं. इसके लिए भी टीम छानबीन कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





