भारत

Oscars 2026: रेड कारपेट पर छाईं प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस

Subhi
16 March 2026 7:34 AM IST
Oscars 2026: रेड कारपेट पर छाईं प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस
x

हॉलीवुड का सबसे बड़ा आयोजन, ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया. 15 मार्च 2026 और भारत में 16 मार्च, 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुए 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रियंका ने अवॉर्ड प्रेजेंट करने का सम्मान पाया. उनके साथ पति निक जोनस भी मौजूद थे. दोनों ने इस इवेंट को रोमांटिक डेट नाइट बना दिया.

प्रियंका ने रेड कार्पेट पर सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जो डायोर का था. यह गाउन ब्राइडल स्टाइल का लग रहा था. इसमें हाई लेग स्लिट था और फेदर जैसी डिटेलिंग से सजा था. गाउन के साथ उन्होंने भव्य डायमंड नेकलेस पहना, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था. प्रियंका ने बाल खुले रखे और ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल में सजाए. कई लोगों ने उनकी तारीफ की, लेकिन दूसरी तरफ कुछ ने कहा कि गाउन थोड़ा साधारण लग रहा था. फिर भी प्रियंका ने अपनी ग्रेस और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लिया.

Next Story