भारत

बारिश का तांडव, जेपी नड्डा के निर्देश के बाद भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

jantaserishta.com
10 July 2023 3:03 PM IST
बारिश का तांडव, जेपी नड्डा के निर्देश के बाद भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली: भारी बारिश ने उत्तर भारत के सभी राज्यों में अपना तांडव मचा रखा है। भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा हाहाकार हिमाचल प्रदेश और इस जैसे अन्य पहाड़ी राज्यों में मचा हुआ है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भारी बारिश के कहर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो हेल्पलाइन नंबर- 9317221289 और 8580616570 जारी किया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है।
इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल से बात कर प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से संबंधित हालात का जायजा लिया। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया।
निर्देश के मुताबिक लोगों की सहायता करने और उन्हें सूचना उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो हेल्पलाइन नंबर 9317221289 और 8580616570 भी जारी किया है। जिस पर संपर्क किया जा सकता है। भाजपा ने लोगों से मदद के लिये जारी किए इन नंबरों पर संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों को भी इस नंबरों पर संपर्क करने के आदेश जारी किए हैं ताकि लोगों को अविलंब मदद पहुंचाने के लिए मदद की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story